{"_id":"5c2b9cd2bdec2256ca01e56c","slug":"121546362066-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर बलौणी टीम ने जीती चलेड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैर बलौणी टीम ने जीती चलेड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनेटा/गलोड़ (हमीरपुर)। नवयुवक मंडल अपर हडेटा के सौजन्य से ग्रीन वैली स्टेडियम चलेड़ा में आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया है। समापन पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता का फाइनल मैच यूथ क्लब मंडयानी और यूथ क्लब सैर बलौनी के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में सैर बलौनी ने मंडयानी की टीम को 57 रन से हराकर ट्राफी अपने नाम की।
सैर बलौणी टीम के बेहतरीन खिलाड़ी ज्योति को मैच और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 15000 और ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 11000 हजार और ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने इस सफल आयोजन के लिए यूथ क्लब के सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर हंस राज शर्मा, अवतार सिंह, धर्मपाल डोगरा, युवक मंडल के सदस्य राम शर्मा, अंकुर, अजय सहित विजेता टीम के सदस्य, सुरजीत शर्मा, विशाल, मनीष, किटू पठानिया आदि उपस्थित रहे।