{"_id":"5baa7d37867a555b081aa11b","slug":"121537899831-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस किराये में बढ़ोतरी पर भड़की सीपीआईएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस किराये में बढ़ोतरी पर भड़की सीपीआईएम
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की जिला कमेटी हमीरपुर ने प्रदेश सरकार की ओर से बस किराये में बढ़ोतरी की निंदा की है। पार्टी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्र और राज्य में शासन के दौरान जनता पर टैक्सों, बस और रेल किराये में बढ़ोतरी का बोझ डाला गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की कीमत 45 से 48 रुपये प्रति लीटर बैठती है। केंद्र और राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल को सरकार की आमदन और कमाई का जरिया बना लिया है और जनता पर इसका बोझ डाला जा रहा है। वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार के सत्ता में आने पर पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 9 रुपये 48 पैसे प्रति लीटर थी। जोकि मई 2018 में 19 रुपये 48 पैसे प्रति लीटर कर दी गई है।
पार्टी के सचिव मंडल सदस्य डा. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार डीजल और पेट्रोल को कमाई का साधन न बनाए और एक्साइज ड्यूटी में कटौती करे। राज्य सरकार की ओर से भी पेट्रोल-डीजल पर वैट लगाया गया है। पार्टी ने मांग की है कि प्रदेश सरकार वैट में कटौती करे। यदि प्रदेश सरकार ने वैट और केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती नहीं की तो पार्टी सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगी। भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है। पार्टी ने जनता से आग्रह किया है कि भाजपा सरकार के बस किरायों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी का विरोध करे।