फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भारी बारिश से चार मकान जमींदोज, दादी-पोती की दबकर मौत

भारी बारिश से चार मकान जमींदोज, दादी-पोती की दबकर मौत

Mon, 13 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
भोरंज/अवाहदेवी(हमीरपुर)। जिलाभर में बारिश से चार मकान जमींदोज हो गए। उपमंडल भोरंज के तहत आती ग्राम पंचायत झरलोग पंचायत के गांव ठाणा में एक पक्के मकान के पीछे हुए भूस्खलन से मकान की दीवार ढह गई। पहाड़ी से सारा मलबा दीवार समेत कमरे में आ घुसा। जिससे कमरे में सोयी दादी और पोती की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि दो अन्य कमरों में सोये परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मृतक की पहचान 63 वर्षीय लज्जा देवी पत्नी छज्जू राम और 9 वर्षीय सिमरन कुमारी पुत्री पवन कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सिमरन के पिता पवन कुमार, माता और एक अन्य बहन दूसरी कमरे में सोये थे। तीसरे कमरे में छज्जू राम की दूसरी बहू रजनी अपने बेटे के साथ सोयी थी। जिन्हें लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। छज्जू राम चारपाई की आड़ में बच निकला। यह हादसा सोमवार सुबह सवेरे करीब चार बजे पेश आया। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव अस्पताल भेज दिए हैं। वहीं प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 40 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। वहीं सुजानपुर उपमंडल के तहत आते बैरी पंचायत में भी दो स्लेटपोश मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इसके साथ ही अवाहदेवी कस्बा के साथ लगती ग्राम पंचायत कंज्याण के धरयाड़ा गांव में दो मंजिला स्लेटपोश मकान तेज बारिश के कारण ध्वस्त हो गया है। इस कारण पीड़ित परिवार को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हलका पटवारी ने मौके का जायजा लेकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। वहीं प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि भी प्रदान की गई है।
विज्ञापन

सोमवार तड़के करीब चार बजे पीड़ित अनिल कुमार पुत्र शेर सिंह अपने परिवार के साथ मकान में सो रहा था। तेज बारिश के कारण उसके मकान के पीछे एक ल्हासा गिरा। जिसके धमाके से उनका परिवार जाग गया। देखते ही देखते घर के पीछे से एक बांस का झुंड व मलबा घर के अंदर घुस गया। परिवार के सदस्यों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। घर के अंदर रखा सारा सामान भी मलबे में दब गया। पंचायत के उपप्रधान संदीप चौहान ने कहा कि अनिल कुमार बीपीएल परिवार से संबंध रखता है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार की उचित सहायता करने की मांग की है। वहीं हलका पटवारी जगजीत चौहान का कहना है कि मौके का जायजा लेकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को प्रशासन की तरफ से 10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है। वहीं उपमंडल सुजानपुर के चबूतरा में भी एक गोशाला में तीन भैंसें दबकर मर गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed