{"_id":"5b4e2ad04f1c1b3d748b5764","slug":"121531849424-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-15 में सानिया ने रितिका को हरा जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-15 में सानिया ने रितिका को हरा जीता फाइनल
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। टाउन हॉल हमीरपुर में चल रही जिलास्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों के मुकाबले हुए। इसमें लड़कों के अंडर-17 वर्ग में आयुष ने गौरव चौधरी को, रोहित ने साहिल, शिवांश ने राजीव, वैभव ने अभिनंदन, साहिल ने आशीष को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर-19 लड़कों के वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में रितिक ने राजकुमार को, मोहित ने शुभम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। लड़कों के वरिष्ठ वर्ग में वेद प्रकाश शर्मा ने सुनील, कार्तिक रत्न ने मनोरंजन, प्रदीप ठाकुर ने पंकज, अमनरत्न ने आशीष को, संदीप ने दिनेश, माहित ने पुलकित को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। लड़कों के अंडर-15 वर्ग में दीक्षांत ने आकर्षित को, शिवांशू नंदन ने कृष डोगरा को, आर्यन ने सौरभ और साहिल ने नरेश को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
लड़कों के अंडर-13 वर्ग में शिवांश ने कृष, कार्तिक ने अंशुमन, आयुष ने महेश और आर्यन डोगरा ने अंशुल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं लड़कियों के अंडर-15 वर्ग के फाइनल मुकाबले में सानिया कटोच ने रितिका को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-19 लड़कियों के फाइनल में नवनीत ने अंजलि को हराकर खिताब हासिल किया। अंडर-13 लड़कियों के सेमीफाइनल में सिम्मी ने अंशिका ठाकुर और सानिया ने तमन्ना को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 वर्ग के फाइनल में नवनीत जलाड़ी ने महक जाहू को हराकर खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन संघ के जिलाध्यक्ष सुशील सोनी ने कहा कि 18 जुलाई को प्रतियोगिता का समापन होगा। समापन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों में धर्मेंद्र शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, राकेश हांडा, संदीप भारद्वाज, प्रदीप ठाकुर, सतीश शर्मा, मुख्तियार पटियाल सहित अन्य मौजूद रहे।