{"_id":"5ad4d70f4f1c1b84098b4e89","slug":"121523898127-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करने पर सात वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करने पर सात वाहन जब्त
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर की एक टीम ने एसएचओ डॉ. आकृति शर्मा की अगुवाई में अवैध खनन पर पुंग खड्ड में औचक निरीक्षण कर सात वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने जुर्माने के भुगतान के लिए कोर्ट में केस भेज दिया है।
सोमवार को सदर पुलिस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत एसएचओ डॉ. आकृति शर्मा की अगुवाई में सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक टीम पुंग खड्ड के लिए रवाना हुई। औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस ने अवैध खनन कर रेता, बजरी ले जा रहे तीन बड़े टिपर, तीन छोटे टिपर और एक ट्रैक्टर को जब्त किया। वाहनों को जब्त कर चालान के जुर्माने के लिए केस कोर्ट में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने अवैध खनन कर रहे सात वाहनों को जब्त कर लिया है। कोर्ट में जुर्माना राशि का निर्धारण किया जाएगा। मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।