{"_id":"5a73566e4f1c1b4f588b618d","slug":"121517508206-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का नेशनल अचीवमेंट सर्वे आगामी पांच फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का नेशनल अचीवमेंट सर्वे आगामी पांच फरवरी को
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। पूरे भारत वर्ष में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों का नेशनल अचीवमेंट सर्वे पांच फरवरी को होगा। यह सर्वेक्षण कुछ चुने हुए सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर स्थित गौना के प्रभारी जगदीश कौशल ने बताया कि यह सर्वेक्षण गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी तथा सामाजिक विषयों पर होगा। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर के 80 सरकारी व निजी विद्यालयों के विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के लिए टेस्ट का आयोजन डाईट गौना के परिसर में किया जा रहा है। यह टेस्ट संस्थान के जेबीटी और बीएड कर रहे प्रशिक्षु लेंगे। उन्होंने बताया कि चयनित स्कूलों में यह सूचना दे दी गई है जबकि संस्थान की वेबसाइट पर भी स्कूलों की सूची के संबंध में सूचना उपलब्ध है। कौशल ने बताया कि इस सर्वेक्षण में इस बात का आकलन किया जाएगा कि राष्ट्रीय स्तर पर हमारे बच्चों का लर्निंग लेवल कहां तक है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व प्राइमरी तथा प्रारंभिक कक्षाओं के लिए भी इस सर्वेक्षण का आयोजन हो चुका है। उन्होंने स्कूलों को अपने बच्चों को तैयार रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन