फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   12 tola gold, four kg silver jewelery and cash worth Rs 40 thousand stolen

Hamirpur (Himachal) News: 12 तोले सोना, चार किलो चांदी के गहने और 40 हजार की नकदी चोरी

Wed, 21 Feb 2024 07:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
एक ही पंचायत के अगल-बगल के गांवों में दो दिन में दूसरी चोरी की वारदात
विज्ञापन

चोरी के मामले में बर्तन, चादरें तक चुराकर ले गए शातिर

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत भरमोटी पंचायत के कुठार गांव में एक घर से लाखों के गहने और 40 हजार की नकदी की चोरी की वारदात सामने आई है। 48 घंटे के भीतर भरमोटी पंचायत में अगल-बगल के गांवों में चोरी की यह दूसरी वारदात है। गत मंगलवार को चोरी के मामले में भरमोटी खुर्द गांव में देररात तक पुलिस जांच में जुटी रही, जबकि बगल के गांव कुठार में शातिरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

कुठार गांव की चोरी की घटना का पता तब चला जब पंजाब नेशनल बैंक से सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक हंसराज दो सप्ताह बाद चंडीगढ़ से अपने बेटे के पास से मंगलवार रात वापस घर पहुंचे। जब हंसराज व उनकी पत्नी ने घर का दरवाजा खोला तो वह हैरान रह गए। सामने पूरा सामान बिखरा पड़ा था। जब अन्य कमरों को खोलकर देखा तो वहां भी यही स्थिति थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। हंसराज ने कहा कि उनके घर से करीब 12 तोले सोने के आभूषणों सहित लगभग चार किलो चांदी के गहने व 40 हजार रुपये नकदी व अन्य सामान चोरी हुआ है। इसके अतिरिक्त बेड बॉक्स तथा अलमारी में रखे स्टील के बर्तन, नई रजाइयां, नई चादरें, कांसे के पुराने बर्तन आदि भी चोरी हुए हैं। हंसराज ने कहा कि उनकी माता, पत्नी तथा बहू के लगभग सारे गहने चोरी हो गए हैं। सड़क किनारे स्थित इस घर के पीछे भी घर है। एक दिन पूर्व ही इसी पंचायत के निवासी कपिल बस्सी के घर में भी चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के गहनों पर हाथ साफ किया था। सूचना मिलते ही कपिल बस्सी के घर छानबीन कर रही फॉरेंसिक टीम सहित डीएसपी नितिन चौहान तथा एसएचओ बीआर शर्मा मौके पर पहुंचे और छानबीन आरंभ दी। वहीं, डीएसपी नितिन चौहान ने कहा कि चोरी के दोनों मामलों की जांच जारी है।
विज्ञापन



समाचार : सोनम शर्मा : महेश कपिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed