{"_id":"5ca222f2bdec22143d397c60","slug":"11554129650-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्फबाल में सूबे की जूनियर टीम क्वार्टर फाइनल और सीनियर सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्फबाल में सूबे की जूनियर टीम क्वार्टर फाइनल और सीनियर सेमीफाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के खेल परिसर में चल रही राष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग कोर्फबाल प्रतियोगिता में तीसरे दिन भी हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके जूनियर वर्ग में क्वार्टर फाइनल और सीनियर में सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता का प्री-क्वार्टर फाइनल मैच हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मध्य खेला गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को पराजित करके पूल बी में सबसे अधिक अंक हासिल किए। इससे पहले एक अन्य मैच में हिमाचल के खिलाड़ियों ने राजस्थान की टीम को पराजित करके जीत का क्रम जारी रखा।
जूनियर वर्ग का क्वार्टर फाइनल मैच हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की टीम के बीच मंगलवार सुबह खेला जाएगा। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने गुजरात की टीम को पराजित किया। इससे हिमाचल प्रदेश की सीनियर वर्ग की टीम भी पूल बी से क्वार्टर फाइनल में पहुंची। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मैच चंडीगढ़ के साथ हुआ। हिमाचल प्रदेश ने चंडीगढ़ को कांटेदार मुकाबले में पराजित करके सेमीफाइनल में जगह बना ली। टीम मैनेजर प्रवीण शर्मा, राष्ट्रीय रेफरी विनोद कुमार, विदेश पालसरा, देवदत्त प्रेमी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है। प्रदेश कोर्फबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना जिला के जिलाधीश राकेश कुमार प्रजापति, प्रदेश महासचिव बीआर सुमन, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा ने आशा जताई है कि प्रदेश के खिलाड़ी प्रतियोगिता पर कब्जा जमाएंगे।