{"_id":"5bfd7e7fbdec22417d62949b","slug":"11543339647-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 शास्त्रियों को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 शास्त्रियों को मिली नौकरी
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में मंगलवार को शास्त्री भर्ती की दस्तावेज मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के स्कूलों में 23 शास्त्री के पदों को भरा जाना है। भर्ती प्रक्रिया के लिए बुलाए गए 23 अभ्यर्थियों में से महज 19 ही पहुंचे। जबकि चार अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 19 अभ्यर्थियों के दस्तावेज दुरुस्त निकले हैं और उन्हें नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं। जबकि शेष चार पदों के लिए कमीशन से अगले नाम आमंत्रित किए जाएंगे। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर देशराज भड़वाल का कहना है कि 19 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं। अगले चार अभ्यर्थियों के नाम कमीशन से मांगे जाएंगे। 15 दिनों के भीतर उनकी भी मूल्यांकन प्रक्रिया आयोजित कर उन्हें नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन