{"_id":"5bd9e6f4bdec226999177147","slug":"11541007092-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतिंद्र सरताज के गानों पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतिंद्र सरताज के गानों पर झूमे लोग
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। तीन दिवसीय राज्यस्तरीय हमीर उत्सव का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। मिनी सचिवालय में पगड़ी बांधने के कार्यक्रम के बाद शहर में शिव मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाल स्कूल मैदान में लगी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने रात्रि सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्वलित कर आगाज किया।
सांस्कृतिक संध्या के दौरान पंजाबी सूफी गायक सतिंद्र सरताज ने बतौर स्टार कलाकार शिरकत की। उन्होंने अपने गानों से उपस्थित जनता का मन मोह लिया। सरताज की प्रस्तुति पर जनता झूमने को मजबूर हो गई। वहीं हमीर उत्सव के दौरान शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए पुलिस के करीब 400 जवान तैनात रहे। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। वहीं पंडाल में जाने के लिए लोगों को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ा। इसके अलावा दिन में स्कूली छात्रों और लोकल कलाकारों ने जनता का मनोरंजन किया। नन्हें बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। निधि डोगरा ने नृत्य के साथ योग क्रियाएं कर लोगों को चकित कर दिया। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि उत्सव को लेकर शहर में 400 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।