{"_id":"5bbe3674867a5528677b9733","slug":"11539192436-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौर सौ मीटर दौड़ में शुभम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौर सौ मीटर दौड़ में शुभम प्रथम
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक पर जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। दूसरे दिन लड़कों के ट्रिपल जंप में बीर बगेहड़ा का अतुल प्रथम रहा।
लड़कों की 400 मीटर दौड़ में डीएवी हमीरपुर का शुभम प्रथम रहा। दो सौ मीटर दौड़ में हिम अकादमी का कौस्तुभ, लड़कियों की आठ सौ मीटर रेस में गुलेला की रिचा, लड़कों में कक्कड़ियार का विश्वजीत और लड़कों की पांच सौ मीटर दौड़ में लोहारली का राहुल प्रथम स्थान पर रहा। लंबीकूद और ऊंची कूद में रैल का अनन्या प्रथम स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के समन्वयक सुरजीत सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता 11 अक्तूबर तक चलेगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिलाभर के 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।