फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   प्रारंभिक शिक्षा विभाग को 1.68 करोड़ का बजट स्वीकृत

प्रारंभिक शिक्षा विभाग को 1.68 करोड़ का बजट स्वीकृत

Tue, 07 Aug 2018 10:46 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा विभाग को 1.68 करोड़ का बजट स्वीकृत
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर को समग्र शिक्षा अभियान के तहत 1.68 करोड़ का बजट कंपोजिट स्कूल ग्रांट के तौर पर स्वीकृत हुआ है। केंद्र सरकार से जिला हमीरपुर के स्कूलों को मिली इस ग्रांट को जिले के प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर खर्च किया जाएगा। इसमें 1.33 करोड़ रुपये कंपोजिट ग्रांट, जबकि 35.40 लाख रुपये स्पोर्ट्स एंड शारीरिक शिक्षा ग्रांट शामिल है।
विज्ञापन

इस बार जिले के सभी स्कूलों को एक बराबर ग्रांट नहीं मिलेगी। स्कूलों को उनके यहां बच्चों की संख्या के आधार पर इस बार ग्रांट जारी होगी। इससे पहले सभी स्कूलों को समग्र शिक्षा अभियान के तहत एक बराबर बजट मिलता रहा है। नई योजना के तहत जिन स्कूलों में 15 बच्चे होंगे उन्हें 12500 रुपये ग्रांट मिलेगी। इसी तरह 15 से 100 छात्रों की संख्या पर 25 हजार रुपये, 100 से 250 विद्यार्थियों की संख्या पर 50 हजार रुपये और 250 से 1000 संख्या तक छात्रों वाले स्कूलों को एक लाख ग्रांट मिलेगी। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गौना करौर के वरिष्ठ लेखाकार तिलक राज शर्मा का कहना है कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत 1.68 करोड़ रुपये का बजट की मंजूरी मिल चुकी है। उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक देशराज बरवाल का कहना है कि जिले के प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों को समग्र शिक्षा अभियान के तहत बजट मिला है। बीपीओ और बीआरसी प्राइमरी और अपर प्राइमरी को अपने-अपने क्लस्टर के स्कूलों में इस ग्रांट को बांटने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


स्कूल में इन सुविधाओं पर खर्च होगा बजट
यह बजट खराब पड़े स्कूल उपकरणों को बदलने, स्कूल भवन की मरम्मत, स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने, खेलकूद सामग्री, लेबोरेटरी उपकरण, बिजली, इंटरनेट, पेयजल बिल और समाचार पत्रिकाओं, अध्यापन सामग्री, आधारभूत ढांचे को उन्नत करने तथा खेल विभाग के साथ मिलकर इंडोर और आउटडोर खेलों को बढ़ावा देने पर खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स:
इन शिक्षा खंडों को मिला बजट
शिक्षा खंड हमीरपुर के 98 प्राइमरी स्कूलों को 26.77 लाख और 23 अपर प्राइमरी स्कूलों को 7.30 लाख, भोरंज शिक्षा खंड के 97 प्राइमरी स्कूलों को 27.60 लाख और 28 मिडल स्कूलों को 8.67 लाख, बिझड़ी ब्लाक के 107 प्राइमरी स्कूलों को 29.97 लाख और 25 मिडल स्कूलों को 7.50 लाख, नादौन ब्लाक के 62 प्राइमरी स्कूलों को 18.22 लाख, 13 मिडल स्कूलों को 4.42 लाख, ग्लोड के 54 प्राइमरी स्कूलों को 15.20 लाख और 13 मिडल स्कूलों को 4.17 लाख, सुजानपुर ब्लाक के 60 प्राइमरी स्कूलों को 15.12 लाख, जबकि 13 मिडल स्कूलों को 3.67 लाख की ग्रांट जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed