{"_id":"5b57226a4f1c1b4d748b6b69","slug":"11532437098-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर कॉलेज के छह छात्र निष्कासित, बैग लाने पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर कॉलेज के छह छात्र निष्कासित, बैग लाने पर पाबंदी
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में हथियार लहराने के आरोप में कॉलेज प्रबंधन ने छह छात्रों को निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के बैग समेत प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। निष्कासित कालेज छात्रों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है। एक हफ्ते बाद इन छात्रों के अभिभावकों को कॉलेज में बुलाया गया है। अभिभावकों से बैठक कर कॉलेज प्रबंधन कमेटी आगामी निर्णय लेगी। तब तक यह आरोपी छात्र कॉलेज में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने यह निर्णय कॉलेज की सीसीटीवी फुटेज और सिक्योरिटी गार्ड से फीडबैक लेकर लिया है।
बता दें कि सोमवार को डिग्री कालेज हमीरपुर में दो छात्र संगठनों के बीच मामूली बहस के बाद पत्थरबाजी हुई। कॉलेज में हथियारों के लहराने से माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। इसके साथ ही कॉलेज परिसर में हथियारों से भरा एक बैग भी बरामद हुआ। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए थे। वहीं, मंगलवार को कॉलेज में आने वाले हर छात्र-छात्रा का बैग चेक किया गया। इस दौरान एक छात्र के बैग में ग्रिप मिला है। जिसे भी कॉलेज प्रबंधन ने एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया है। महाविद्यालय में स्थिति सामान्य न होने तक बैग लाने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है ताकि, कोई भी हथियार या अन्य सामग्री कॉलेज के अंदर नहीं लाई जा सके। मंगलवार को कॉलेज गेट पर पुलिस की तरफ से मात्र एक ही होमगार्ड का जवान तैनात रहा। इसके अलावा दो गेटों पर कॉलेज के निजी सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहे। जबकि लाइब्रेरी की तरफ के गेट पर कोई सुरक्षा नहीं रही। पत्थरबाजी के अगले दिन कॉलेज में मात्र एक होमगार्ड की तैनाती पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रही है।
कोट
माहौल सामान्य न होने तक बैग पर रहेगा प्रतिबंध
कॉलेज प्राचार्य डा. हरदेव सिंह जम्वाल का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और सिक्योरिटी गार्ड की फीडबैक के आधार पर छह छात्रों को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया है। एक सप्ताह बाद उनके अभिभावकों के साथ बैठक कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मंगलवार को छात्रों के बैग जांचे गए। इनमें से एक छात्र के बैग में ग्रिप निकला है। जिसे भी एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। कॉलेज में माहौल सामान्य न होने तक बैग लाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।