{"_id":"5a0ee8ad4f1c1b74698bc41b","slug":"11510926509-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अंजू प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अंजू प्रथम
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास परियोजना हमीरपुर के तहत वृत्त मसियाणा के आंगनबाड़ी केंद्र बजूरी में बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत उपप्रधान मनोज कुमार ने की। वृत्त पर्यवेक्षक सिमरो शर्मा ने बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर महिलाओं ने कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, बिंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अंजू देवी प्रथम रही। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वार्ड सदस्य प्यारो देवी, पिंकी, अंजना देवी, सविता, रेखा, आशा देवी, मीना देवी, पुष्पा देवी, शैलजा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। वहीं बाल विकास परियोजना हमीरपुर के तहत वृत्त हमीरपुर की ग्राम पंचायत दरोगण में बाल मेले का आयोजन किया गया। वृत्त पर्यवेक्षक सिमरो देवी ने बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर पंचायत सचिव सुशील कुमार, वार्ड सदस्य श्रेष्ठा देवी, रीता देवी, वीना देवी, रजनी, नीलम, कमलेश, सुरेशां देवी, रक्षा देवी, निर्मला देवी, कांता देवी, संतोष कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन