फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   114 villages will be included in Municipal Corporation Hamirpur, objections will be lodged within two weeks

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम हमीरपुर में शामिल होंगे 114 गांव, दो सप्ताह के भीतर दर्ज करवा सकेंगे आपत्तियां

Wed, 27 Nov 2024 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 27 Nov 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा मिलने की अधिकारिक अधिसूचना जारी हो गई है। शहरी विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

जारी की गई अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि जिन गांव को शामिल किया गया है, वह नगर निगम में आपत्ति और सुझाव उपायुक्त के माध्यम से दो सप्ताह के भीतर दर्ज करवा सकते हैं। अभी तक ग्राम पंचायत दडूही और दगनेड़ी ने उपायुक्त को ज्ञापन पत्र सौंपा है। गौर हो कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 15 नवंबर को मंत्रिमंडल की बैठक में हमीरपुर नगर परिषद को नगर निगम बनाने पर मुहर लगाई थी।
वहीं, नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि नगर परिषद हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा मिलने की अधिकारिक अधिसूचना जारी हो गई है। दो सप्ताह तक गांव के ग्रामीण उपायुक्त के पास आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम में ये गांव होंगे शामिल

हमीरपुर नगर निगम में शामिल किए गए पटवार वृत्त में धजोट का भिंडा, छत्तर, द्रबसाई, समरयाल, साईं उगयालां, साई ब्राहमणा, हलाना, धलोट, भरवान कल्लर कटोंचा, कलर दतयालां, कल्लर पुरोहितां, उपमहाल हरीनगर, उपमहाल रणजीत नगर, बरोटी, गुलेला, सुनाली, गाहलियां पटवार सर्कल के कहैडरू, बोहणी पटवार सर्कल का बोहणी, गुद्धवीं, मलवाना, डुग्घा का वैरोहा, तरोपका, पंजाहली, डुग्घा कला, डुग्घा खुर्द, लाहड़, जसौर शामिल हैं। शस्त्र पटवार सर्कल का भटेड़ खुर्द, चमारहड़ी, खाला, गापोल नगर, विकासनगर, दडूही, शस्त्र, मटाहणी, डीनीएफ मटाहनी, बरनवाड़, लोहारड पटवार सर्कल का झरेडी, दगनेड़ी, निझड, दुलहेड़ा, बारल, रड़ा, लोहारड, बजूरी खास, पाडल, धिरथेड़ी, गांधी नगर पटवार सर्कल का अणु कलां, अणु खुर्द, शिवनगर का घनाल खुर्द, घनाल कलां, सासन पटवार सर्कल का चनवाल, छबोट ब्राहमणा, सासन, घरथेड़ी ब्राहमणा, घरथेड़ी भलवालां, दबेली, पंड़तेड़ी, वहल भलवालां, वहल ढड़वाला, पटवार सर्कल स्वाहल का स्वाहल, सेर, जंगन-दो-पटवार सर्कल का उपमहाल नेरी हर्बल, नेरी, खगल, खगल खुर्द, बोहणी पटवार सर्कल का कंगरु, कोरा रोड़ा, गसोता, लगवान पटवार सर्कल के लगवान ब्राह्मणा, लगवान जुलाहां, घुमारी, मांही पटवार सर्कल का मांही, बल्ह, मनयाणा, भटेड़छिवियां, झनियारा का अधवानी, नडियाना सुडियाना, नडियाना रांगडेयां, चनवाल, छल बुहाला, छल उपरला, डिब्ब का खंडा, लकुई, कोहलड़ी, बरसी, डिब्ब, दुगनहेड़ी, घरडाट रियालड़ी, मोहन, रकड्याल, मति टीहरा पटवार सर्कल का चौकी, कस्ट, डोडरु, सियूणी, घरयाणा मसंदा, घरयाणां जसवालां, घरयाणां ब्राहमणा, ककरू, खसग्रां, यासी, कुठेड़ा पटवार सर्कल का वाहल, सराकड़ पटवार सर्कल का भरनाग, सलोट, ब्राहमणी, धार सवारी, सराकड़, बलोगनी, खरोह, लोहारी पटवार सर्कल के रापेड़ी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed