{"_id":"5c9a5520bdec22140f076087","slug":"111553618208-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएमओ सुजानपुर ने स्टेट इनोवेशन अवार्ड के लिए दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएमओ सुजानपुर ने स्टेट इनोवेशन अवार्ड के लिए दी प्रस्तुति
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्टेट इनोवेशन अवार्ड के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बीएमओ सुजानपुर डॉ. संजय भारद्वाज ने भाग लिया। शिमला में अवार्ड के लिए हुई विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का परिणाम 31 मार्च को आएगा। 31 मार्च को इस अवार्ड के हकदार का पता चलेगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय भारद्वाज ने स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रस्तुति दी। डॉ. भारद्वाज ने सुजानपुर स्वास्थ्य केंद्र को निजी स्वास्थ्य केंद्र की तर्ज पर विकसित किया है। उन्होंने रोगी को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, दवाइयां निशुल्क उपलब्ध हों, घर जैसा माहौल स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिले आदि तमाम बातों पर जोर दिया है। अस्पताल के अंदर और बाहर दमदार कार्य के दम पर उन्हें चुना गया और स्वास्थ्य क्षेत्र से उन्होंने अपनी ओर से बेहतरीन प्रदर्शन प्रदेश की राजधानी शिमला में किया है।
इसके साथ-साथ उन्होंने ड्रग रोड सेफ्टी, जेल में स्वास्थ्य सुविधाएं किस तरह कैदियों को दी जाएं, दुर्घटनाओं पर अंकुश कैसे लगाया जा सकता है आदि पर भी बेहतरीन कार्य किए हैं। इसके साथ उन्होंने सुजानपुर अस्पताल में आपातकालीन नंबरों के साथ पत्रकारों के नंबर भी लिखे हैं ताकि, किसी समस्या के समय लोग लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का फायदा भी ले सकें। खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय भारद्वाज ने बताया कि स्टेट इनोवेशन अवार्ड किसे मिलेगा, यह तो 31 मार्च को पता चलेगा, लेकिन इस कैटागिरी में उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी ओर से क्या-क्या किया है, इसके लिए उनका नाम चयनित होना ही बहुत बड़ी बात है। स्टेट इनोवेशन अवार्ड में उपायुक्त से लेकर तमाम विभागीय अधिकारियों का चयन होता है जिन्होंने अपने फील्ड में हटकर बेहतरीन कार्य किए हों, उन्हें यह अवार्ड दिया जाता है।