{"_id":"5c6d7d86bdec2273875d607f","slug":"111550679430-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंगठित क्षेत्र के लोग मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा : धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंगठित क्षेत्र के लोग मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा : धूमल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी (हमीरपुर)। तहसील मुख्यालय टौणी देवी के मंदिर परिसर में कामगार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। बैठक में मजदूर संघ जिलाध्यक्ष तिलक राज शर्मा, अध्यक्ष रंजीत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी मेंबर सुमन चौहान, जिला परिषद सदस्य वीरेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष विजय बहल, महामंत्री अर्चना चौहान और भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर मौजूद रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक प्रदेश और देश के असंगठित क्षेत्रों के लोगों का विकास और आर्थिक रूप से मजबूती नहीं होगी, तब तक देश मजबूत नहीं होगा। धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने अपने कार्यकाल में कामगार बोर्ड का गठन किया था। भाजपा सरकार ने बहुत सी योजनाएं देशभर में असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए चलाई हुई हैं। धूमल ने कामगार कल्याण बोर्ड की तरफ से 12 पंचायतों में लगभग 400 सोलर लैंपों का आवंटन किया और आने वाले समय में वाटर फिल्टर, रेनकोट और चाय केटली सरकार की ओर से आवंटित की जाएगी।