फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   डाडू में सड़क को पत्थरों व कांटों से किया बंद

डाडू में सड़क को पत्थरों व कांटों से किया बंद

Fri, 11 Jan 2019 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के डाडू गांव में कच्ची सड़क को पत्थरों, कंटीली तार और कांटों से बंद करने की शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस थाना भोरंज में दर्ज करवाई है। रास्ता बंद होने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि यह रास्ता एक परिवार की मलकीयत जमीन पर बना है। जिसके चलते संबंधित परिवार ने सड़क को बंद कर दिया है। शिकायत के बाद मौके पर गई पुलिस भी रास्ता नहीं खुलवा पाई है।
विज्ञापन

वहीं पंचायत भी रास्ता खुलवाने में असफल रही है। ग्रामीणों में राकेश कुमार, संजीव कुमार, राजकुमार, कमलेश कुमार, अजय कुमार, विनीत, सीमा, रणजीत, दीप चंद, ऊषा देवी, किरना देवी, प्रकाश चंद, नानक चंद, कर्म चंद, विवेक धीमान, किशन चंद, पूनम कुमारी, रिंकू, सुनीता देवी, राकेश कुमार, संजीव, सूकां राम, ईश्वर दास, सुमना देवी, विमला देवी, कौशल्या देवी, शकुंतला देवी, सरस्वती देवी, मधु देवी, केसरी देवी, मंशा राम, बिशनदास, जीत राम, प्रीतम चंद सहित करीब 55 लोगों का कहना है कि गांव की दो महिलाओं ने 32 से 35 साल पुरानी ग्रामीण सड़क को पत्थरों, कांटेदार झाड़ियों और शीशे के टुकड़ों से बंद कर दिया है। पंचायत और पुलिस भी मौका देख चुकी है, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क को खुलवाने के लिए जिलाधीश हमीरपुर, उपमंडल अधिकारी भोरंज से भी गुहार लगाई है। डाडू पंचायत प्रधान रतन चंद का कहना है कि पंचायत ने दो बार मौका देखा है तथा ग्रामीण रास्ते को खोलने के लिए कहा गया, लेकिन कोई नहीं मानता है। ऐसे में पंचायत ने पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहा है। भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत सिंह का कहना है कि पुलिस ने पास लिखित शिकायत आई है। जिसमें मारपीट करने और गाली गलौज करने के बारे में लिखा गया। पुलिस दो बार घटना स्थल पर जाकर जांच कर चुकी है, लेकिन कोई नहीं मानता। ऐसे में यह मामला एसडीएम के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed