फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बिझड़ी क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में अंधेरे में गुजारी रात

बिझड़ी क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में अंधेरे में गुजारी रात

Sat, 08 Sep 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत पड़ते बिझड़ी क्षेत्र के दर्जन भर गांवों के लोगों ने शुक्रवार की रात अंधेरे में गुजारी। क्षेत्र के करीब 12 गांवों में 15 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। पहले भी क्षेत्र के लोग बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान हैं। विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों की पढ़ाई में बिजली खलल डाल रही है। पिछले तीन-चार दिनों से दर्जन भर गांवों में बिजली की आंख मिचौनी चली हुई है। शनिवार सुबह दस बजे के बाद इन गांवों में बिजली बहाल हो पाई। हर तीसरे दिन लग रहे बिजली के अघोषित कट से बोर्ड की कार्यप्रणाली पर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

ढटवाल क्षेत्र के समैला, बोहनी, समताना, बरोटी, जनेहण, टिब्बी, सकड़ी, अपर धंगोटा, सठवीं, बुनहाणी, चलसाई, कोटला, दसूआ आदि गांवों में शुक्रवार रात भर बिजली गुल रहने के चलते लोगों के साथ छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों में संजय पटियाल, प्रवीण कुमार, राजीव कुमार, मनोज कुमार, विजय कुमार आदि का कहना है कि बोर्ड को इस बारे में शिकायत करने के बाद भी इस समस्या का कोई स्थायी हल नहीं निकाला जा रहा है। बार-बार बिजली गुल होने के चलते टीवी, पंखे आदि खराब हो रहे हैं। लोगों ने विभाग को चेताया है कि अगर बिजली गुल होने का सिलसिला जारी रहा तो वह बिजली उपमंडल कोटला के कार्यालय का घेराव करेंगे। इस संबंध में बिजली मंडल बड़सर के अधिशाषी अभियंता एसके पटियाल ने कहा कि इस बारे में संबंधित कनिष्ठ अभियंता से रिपोर्ट देने को कहा जाएगा। ढटवाल क्षेत्र में बिजली गुल होने की समस्या का स्थायी हल निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed