{"_id":"5b5339224f1c1b0c718b548f","slug":"111532180770-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आने से महिला घायल
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के निकटवर्ती जलाड़ी गांव के पास बाइक की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पीड़िता 36 वर्षीय मंजू राणा पत्नी राकेश राणा निवासी हरमंदिर मंडयालां के परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी तो इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही बाइक की चपेट में आ गई। हादसे में उसके दाएं बाजू तथा टांग में गंभीर चोटें आई हैं। महिला को तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मंजू को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी महेंद्र परमार ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन