फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कौशल प्राप्त करने में जिला के युवकों से आगे युवतियां

कौशल प्राप्त करने में जिला के युवकों से आगे युवतियां

Tue, 23 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कौशल विकास भत्ता योजना के तहत कौशल प्राप्त करने में युवतियां जिला के युवकों से आगे निकल गई हैं। वर्ष 2013 में सरकार द्वारा कौशल विकास भत्ता शुरू किया गया है। इसमें सरकार द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए भत्ता दिया जाता है। इसके तहत वर्ष 2013 से 2017 तक जिला के 18 हजार युवा कौशल प्राप्त कर चुके हैं। इनमें से साढ़े 11 हजार लड़कियां और साढ़े छह हजार युवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। कौशल विकास भत्ते के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने में युवतियां जिला के युवकों को पछाड़ कर आगे हैं। इस भत्ते के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को सरकार द्वारा व्यवसायिक या तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक हजार रुपये प्रतिमाह का भत्ता दिया जाता है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले जिन युवाओं की वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो, उन्हें ही यह भत्ता सरकार द्वारा दिया जाता है। वर्ष 2013 से 2017 तक जिला हमीरपुर में कौशल विकास भत्ते के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवकों को सरकार ने करोड़ों रुपये जारी किए हैं। युवकों के मुकाबले युवतियां इस भत्ते के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने में ज्यादा रुचि दिखा रही हैं। कौशल विकास भत्ता युवकों को रोजगार देने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी योगराज धीमान का कहना है कि कौशल विकास भत्ते के अंतर्गत चार वर्षाें में जिला के करीब 18 हजार युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इनमें से साढ़े ग्यारह हजार लड़कियां और साढ़े छह हजार लड़के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed