फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   11 doctors of the district will be honored on National Doctors Day

नेशनल डॉक्टर्स डे पर सम्मानित होंगे जिले के 11 चिकित्सक

Thu, 30 Jun 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर एक जुलाई को जिले के 11 चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग सम्मानित करेगा। इन चिकित्सकों ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बेहतरीन कार्य किया है। चिकित्सकों के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इन चिकित्सकों में पांच चिकित्सक निजी अस्पतालों और छह चिकित्सक सरकारी अस्पतालों के शामिल हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मेडिसिन विभाग से डॉ. बवेश बरवाल, नेत्र रोग विभाग से डॉ. शशि, हड्डी रोग विभाग से डॉ. विवेक, सर्जरी विभाग से डॉ. नीरज शामिल हैं। वहीं, सिविल अस्पताल टौणी देवी से डॉ. कंवर अभिषेक, सिविल अस्पताल बड़सर से डॉ. प्रतीक को सम्मान मिलेगा। इसके अलावा सिटी हार्ट अस्पताल बड़सर से डॉ. अखिल गौतम, एएस ठाकुर अस्पताल हमीरपुर से डॉ. दिव्या मल्होत्रा व डॉ. अभिलाषा मल्होत्रा, पार्वती अस्पताल से डॉ. सुमित पठानिया और आस्था अस्पताल से डॉ. दिनेश ठाकुर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा इन चिकित्सकों को सीएमओ कार्यालय में एक जुलाई को होने वाले डॉक्टर्स डे कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एमएस डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि सीएमओ कार्यालय की ओर से इस संदर्भ में पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें मेडिकल कॉलेज के चार चिकित्सक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed