{"_id":"64a9b162324dc184610d1ed4","slug":"10th-and-12th-meritorious-students-cheered-after-getting-honor-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-2826-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में सम्मान पाकर चहके 10वीं और 12वीं के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में सम्मान पाकर चहके 10वीं और 12वीं के मेधावी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश के दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी हमीरपुर में आयोजित अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सम्मान पाकर चहक उठे। शनिवार को इस कार्यक्रम का आयोजन हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के सभागार में किया गया। इसमें पद्मश्री अवार्डी करतार सिंह सौंखले और उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर शकुंतला पटियाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अमर उजाला और एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल शिमला के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एस्पायर आईआईटी शिमला ने मुख्य सहयोगी, जबकि बाहरा यूनिवर्सिटी, एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट सोलन, हिमालयन कॉलेज कालाअंब, मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग सोलन, इकफाई यूनिवर्सिटी बद्दी, हिमलोजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड, एपीसी अकादमी बिलासपुर, अभिलाषी यूनिवर्सिटी मंडी, हिम अकादमी स्कूल हमीरपुर, लक्ष्मी मेमोरियल स्कूल भोटी, आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा, एमएस यूनिप्रो टेक्नो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, डॉक्टर एस मेमोरियल हॉस्पिटल हमीरपुर, डीडीएम साईं काॅलेज ऑफ एजुकेशन ने संयुक्त रूप से सहयोग किया। कार्यक्रम में डॉक्टर एस मेमोरियल हॉस्पिटल से डॉक्टर प्रेम पाल ठाकुर ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड में कक्षा दसवीं और बारहवीं के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 350 बच्चों को सम्मानित किया गया।
पद्मश्री अवार्डी करतार सिंह सौंखले ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जो भी काम हो, अगर उसे मन लगाकर किया जाए तो सफलता निश्चित है। साथ ही कहा कि बांस से बनीं कलाकृतियों में रुचि रखने वाले बच्चे इस कला की बारीकियों को सीखने के लिए कभी भी उनके घर पर दस्तक दे सकते हैं।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक शकुंतला पटियाल ने कहा कि बच्चों को तीन बातें हमेशा याद रखनी चाहिए। पहली- मैं श्रेष्ठ हूं, दूसरी-मैं कुछ भी कर सकता हूं और तीसरी-लक्ष्य को हासिल करने के लिए खूब मेहनत करें। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर रहने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी।