फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   109 drinking water schemes of Jal Shakti Department stalled, more than 50 thousand families affected

Hamirpur (Himachal) News: जल शक्ति विभाग की 109 पेयजल योजनाएं ठप, 50 हजार से अधिक परिवार प्रभावित

Wed, 27 Aug 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 27 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
109 drinking water schemes of Jal Shakti Department stalled, more than 50 thousand families affected
राजकीय प्राथमिक पाठशाला कैहडरू का भवन आया मलबे की चपेट में। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
हमीरपुर। जिले के सभी इलाकों में पिछले तीन दिन से लगातार जारी बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। मटमैला पानी आने से जल शक्ति विभाग की 109 पेयजल स्कीम ठप हो गई हैं।
विज्ञापन

मटमैले पानी के चलते सोमवार रात और मंगलवार दिन को इस योजनाओं से पानी लिफ्ट नहीं किया जा सका है। ऐसे में दो लाख के करीब आबादी प्रभावित हो गई है। कुल पचास हजार से अधिक परिवारों को मंगलवार को पानी नहीं मिला है। इन्हें बुधवार को भी पानी की सप्लाई होने की संभावना कम ही है। हालांकि मंगलवार रात को पानी में गाद कम होने पर पानी लिफ्टिंग होगी तो पानी की सप्लाई बुधवार दोपहर अथवा शाम तक हो सकती है।
विज्ञापन

जिला की शहरी पेजयल योजनाएं फिलहाल चालू हैं। इसके बावजूद जिले में 50 हजार से अधिक परिवारों को पानी की सप्लाई नहीं मिली है। प्रभावित योजनाओं में अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र के हैं। इनमें नादौन की बड़ा-चौड़ू, नौहंगी-भूंपल, रैल, साई मतवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित क्षेत्रों में अन्य वैकल्पिक योजनाओं से पानी की सप्लाई की जा रही है। दर्जनों गांवों में दूसरे से तीसरे दिन सप्लाई पहुंच रही है।
वहीं, सुजानपुर-नादौन सड़क मार्ग सहित चार अन्य मार्ग सुबह भूस्खलन होने से बंद हो गए। दोपहर तक इन सड़क मार्गों को बहाल कर लिया गया। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क सड़कें बाधित होने से जिले में यातायात दिक्कतें लगातार जारी हैं। सुबह 9:00 बजे के करीब जीहण के समीप भूस्खलन होने से यह मार्ग करीब दो घंटे बंद रहा।
रविवार और सोमवार को बिजली बोर्ड के करीब 51 खंभे टूट गए। इस कारण बिजली सेवा बाधित हुई। हालांकि अधिकतर क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई बहाल कर दी गई है। इसके अलावा एचआरटीसी के करीब 18 रूट प्रभावित हैं। ग्रामीण रूट की कई बसें फंसी हुई हैं।

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि गत दो दिनों के दौरान ही सरकारी और निजी संपत्ति को लगभग 20 करोड़ रुपये की क्षति पहुंची है। इसके साथ ही मानसून सीजन के दौरान अभी तक हुए कुल नुकसान का आंकड़ा 164 करोड़ को भी पार कर गया है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कैडहरू का भवन भी मलबे की चपेट में आ गया। उपायुक्त ने बताया कि सभी विभागों के फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में हुए नुकसान की रिपोर्ट तुरंत भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।

नदी-नालों से दूर रहें लोग
कुल्लू और मंडी जिले में भी लगातार भारी बारिश के कारण ब्यास नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। पंडोह बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति में ब्यास का जल स्तर और भी बढ़ सकता है। इसलिए, सुजानपुर और नादौन उपमंडल में ब्यास नदी के साथ लगते इलाकों के लोग उफनती नदी के पास न जाएं। उपायुक्त ने बताया कि अन्य क्षेत्रों के लोग भी नदी-नालों और खड्डों से दूर रहें। भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से भी दूर रहें। भारी बारिश में घर से बाहर निकलने का जोखिम न उठाएं।

प्रभावित क्षेत्रों में पानी की वैकल्पिक आपूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। 109 पेयजल योजनाओं के तहत करीब दो लाख आबादी प्रभावित हुई है। प्रभावितों को वैकल्पिक आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। रात अथवा बुधवार सुबह पानी लिफ्ट होता है तो बुधवार दोपहर अथवा शाम तक जलापूर्ति देने का प्रयास रहेगा। शहरी क्षेत्र की सभी पेयजल योजनाएं चालू हैं।

-नीरल भोगल, एसई जल शक्ति वृत हमीरपुर
राजकीय प्राथमिक पाठशाला कैहडरू का भवन आया मलबे की चपेट में। स्रोत : जनसंपर्क विभाग

सुजानपुर-नादौन मार्ग में जीहण के समीप हुआ भूस्खलन। स्रोत : लोक निर्माण विभाग

राजकीय प्राथमिक पाठशाला कैहडरू का भवन आया मलबे की चपेट में। स्रोत : जनसंपर्क विभाग

राजकीय प्राथमिक पाठशाला कैहडरू का भवन आया मलबे की चपेट में। स्रोत : जनसंपर्क विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed