फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   108 and 102 ambulance workers took out a rally to the District Magistrate's office.

Hamirpur (Himachal) News: 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों ने जिलाधीश कार्यालय तक निकाली रैली

Sun, 15 Feb 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 15 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
108 and 102 ambulance workers took out a rally to the District Magistrate's office.
सीटू के बैनर तले 108 और 102 एंबुलेंस कर्मी रैली निकालते हुए। संवाद
हमीरपुर। सीटू के बैनर तले 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। एंबुलेंस कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज से जिलाधीश कार्यालय तक रैली निकाली। डीसी कार्यालय के समीप पहुंचकर उन्होंने नारेबाजी की।
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मियों में राजेश, विशाल आदि ने बताया कि हड़ताल 17 फरवरी तक जारी रहेगी। कर्मचारियों को सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यूनियन के माध्यम से मांगों के लिए आवाज बुलंद की जाती है तो उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को नियमों के मुताबिक छुट्टियां नहीं दी जाती हैं। श्रम कानूनों का भी उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि चार लेबर कोड निरस्त किया जाए। नौकरी से निकाले कर्मचारियों को तुरंत बहाल किया जाए। कर्मचारियों के वेतन में हर वर्ष कम से कम दस फीसदी वृद्धि की जाए। मजदूरों को न्यूनतम वेतन प्रतिमाह 30 हजार रुपये दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग के चालकों की ड्युटी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी बीएमओ को निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के चालक 108 और 102 एंबुलेंस को चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed