फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   108 and 102 ambulance workers protest over non-payment of minimum wages

Hamirpur (Himachal) News: न्यूनतम वेतन न मिलने पर 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Dec 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 27 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
108 and 102 ambulance workers protest over non-payment of minimum wages
हमीरपुर में मांगों को लेकर सीटू के बैनर तले रैली निकालते हुए 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी। संव
हमीरपुर। 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी आज भी न्यूनतम वेतन से वंचित हैं। न्यूनतम वेतन न मिलने पर एंबुलेंस कर्मचारी शुक्रवार को दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर हमीरपुर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि अगर दो दिवसीय हड़ताल के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शन सीटू के प्रदेश सचिव डॉ. कश्मीर सिंह की अगुवाई में किया गया, जबकि हिमाचल प्रदेश 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन (संबंधित सीटू) जिला हमीरपुर इकाई के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने भी मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने तहसील कार्यालय से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली और उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भी प्रेषित किया। इस मौके पर डाॅ. कश्मीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है और न्यायालय के आदेशों के बाद भी न्यूनतम वेतन से वंचित रखा जा रहा है। पिछले 15 वर्षों से वेतन में वृद्धि तक नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों से 12 घंटे ड्यूटी ली जा रही है और ओवरटाइम की एवज में भुगतान नहीं किया जा रहा है। वहीं, जिला प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि जब कर्मचारी अपने हक की बात करते हैं तो उन्हें निकालने की धमकी दी जाती है। इस मौके पर संजीव कुमार उपप्रधान, महासचिव अनुपमा, सचिव मनोज, कोषाध्यक्ष पंकज, सलाहकार अमित कुमार उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग ने लगाई अपने चालकों और फार्मासिस्ट की ड्यूटी
108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी की है। विभाग ने सभी बीएमओ को निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिएं। स्वास्थ्य विभाग के चालकों और फार्मासिस्टों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के चालक 108 और 102 एंबुलेंस को चला रहे हैं। जिले में करीब 51 कर्मी हड़ताल पर हैं। जिले में 108 और 102 की 21 गाड़ियां सेवाएं दे रहे हैं। कार्यकारी सीएमओ डॉ. अजय अत्री ने बताया कि सभी बीएमओ को चालकों और फार्मासिस्ट की सेवाएं लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed