{"_id":"5c6c3375bdec2256646abeec","slug":"101550594933-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या स्कूल नादौन के शौचालय की दीवारें गिरने की कागार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या स्कूल नादौन के शौचालय की दीवारें गिरने की कागार पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्या स्कूल नादौन के शौचालय की दीवारें गिरने की कगार पर
छात्राओं को शौचालय के प्रयोग में परेशानी, स्कूल ने लगाया चेतावनी बोर्ड
बारिश के कारण शौचालय का पिट हुआ क्षतिग्रस्त, हो सकता है हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन में गत दिनों हुई भारी बरसात से क्षतिग्रस्त शौचालय का पिट छात्राओं के लिए कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि इस शौचालय के पिट के बैठने से शौचालय की दीवारों में भी दरारें आ चुकी हैं और स्कूल से बाहर की ओर सड़क पर मल निकासी व्यवस्था के लिए बनाया गया भूमिगत चैंबर भी क्षतिग्रस्त हो चुका है।
साथ ही स्कूल की दीवार पर छात्राओं के लिए उक्त स्थल से बचकर निकलने की चेतावनी भी लिख दी गई है। बीते सप्ताह हुई भारी बारिश के कारण यह समस्या पैदा हुई है। छात्राओं को शौचालय का प्रयोग भी सावधानी से करने के लिए चेतावनी नोटिस लगाया गया है। प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि इस समस्या के बारे में विभागीय उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है। आदेश मिलने पर ही भूमिगत पिट की मरम्मत का कार्य किया जा सकता है।