फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पांच सालों में सांसद ने जनता से बनाई रखी दूरी : बंबर

पांच सालों में सांसद ने जनता से बनाई रखी दूरी : बंबर

Thu, 10 Jan 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी/सलौणी (हमीरपुर)। विस क्षेत्र बड़सर की ग्राम पंचायत करेर में बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने जनसभा का आयोजन किया। इसमें उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान हमीरपुर के लोगों को रेल का सफर करवाने वाले सांसद अनुराग ठाकुर अब संसदीय क्षेत्र की जनता को हवाई जहाज की यात्रा करवाने की बात कर रहे हैं। सांसद अनुराग ने पांच सालों में जनता से दूरी बनाए रखी और संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के विकास के लिए मिली निधि तक को खर्च नहीं कर पाए हैं, लेकिन अब चुनाव नजदीक आता देख लोगों को हवाई जहाज के सपने दिखाने लगे हैं। एक राजनेता का काम लोगों के दुखदर्द में शरीक होने के साथ जनता की परेशानियों और समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयासरत होना होता है।
विज्ञापन

पांच सालों में अनुराग ठाकुर ने जनता से दूरी बनाई रखी और जब चुनावों का समय आया तो युवाओं को रिझाने के लिए खेल महाकुंभ का आगाज कर लॉलीपॉप युवाओं के हाथों में थमा दिया। उन्होंने कहा है कि जिस एमपी को अपनी जनता की समस्याओं का ही ध्यान न हो और धन होने के बावजूद उस निधि को क्षेत्र के विकास पर खर्च नहीं कर पा रहा हो, ऐसे नेता को या तो खुद राजनीति छोड़ देनी चाहिए या फिर जनता आगामी लोकसभा चुनावों में इसका जवाब खुद देगी। बंबर ठाकुर ने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने केवल झूठ की राजनीति कर जनता को ठगा है। इसके बदले जनता को नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई इनाम में दी है। उन्होंने कहा कि अब देश में बदलाव का वक्त आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करनी का हिसाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed