फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   राफेल मामले में भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

राफेल मामले में भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Wed, 19 Dec 2018 10:11 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। गांधी चौक हमीरपुर में बुधवार को जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर की अध्यक्षता में कांग्रेस के खिलाफ राफेल मामले पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस धरना प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, विधायक कमलेश कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर पार्टी के प्रमुख नेताओं ने ने कहा कि जिन लोगों की संस्कृति ही देश की सुरक्षा को दांव पर लगा कर पैसा लूटने की है, उनको सब जगह भ्रष्टाचार ही नजर आता है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस राज में रक्षा सौदों में हुए घोटालों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में हर 2-3 महीने बाद कोई न कोई घोटाला सामने आता रहा, लेकिन यह देश और भाजपा का सौभाग्य है कि ऐसे प्रधानमंत्री मिले जिनके चार साल के कार्यकाल में कहीं कोई घोटाला नहीं हुआ। कांग्रेस ने मात्र प्रधानमंत्री को बदनाम करने की सोच से राफेल डील पर आरोप लगाए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हुआ है। पार्टी के प्रमुख लोगों ने इस अवसर पर जिलाधीश को ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री राकेश ठाकुर, अजय शर्मा, प्रदेश सचिव विजय पाल सोहारु, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, प्यारे लाल शर्मा, रघुवीर ठाकुर, अंकुश दत्त शर्मा, तेज प्रकाश चोपड़ा, आदर्श कांत, राज कुमार वर्मा, राज कुमारी, नीना शर्मा, शकुंतला धीमान, अनीता गर्ग, विजय बहल, नरेंद्र कंवर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed