फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दो गड्ढों वाले शौचालय के मल से तैयार होगी खाद

दो गड्ढों वाले शौचालय के मल से तैयार होगी खाद

Sat, 01 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। दो गड्ढों वाले शौचालय से अब खेतों में डालने के लिए खाद तैयार की जाएगी। जिला सहित प्रदेश में दो गड्ढों के शौचालय बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण विकास विभाग के सौजन्य से लोगों को ब्लॉक, पंचायत स्तर पर दो गड्ढों का शौचालय बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में करीब 20 फीसदी लोगों के घर में ही दो गड्ढों वाले शौचालय हैं। जबकि, 80 फीसदी घरों में एकल गड्ढे का शौचालय है। एकल गड्ढे का शौचालय दस या बीस सालों में जब अपशिष्ट से भर जाएगा तो लोग उसे खाली करवाएंगे। भरने के एकदम बाद उसे खाली करवाने से गंदगी फैलेगी।
विज्ञापन

जबकि दो गड्ढों के शौचालय का एक गड्ढा अगर पांच सालों में भरता है तो चेंबर की मदद से दूसरे गड्ढे का प्रयोग आगामी अवधि के लिए किया जाएगा। करीब दो सालों तक जब भरे हुए गड्ढे में अपशिष्ट की सप्लाई न होगी तो उसमें मौजूद अपशिष्ट बिल्कुल सूख कर खाद का रूप धारण करेगा। इस गड्ढे में जमा अपशिष्ट में पेड़-पौधों के पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होगी और इसका प्रयोग खेतों और बागवानी के लिए किया जाएगा। इसलिए विभाग लोगों को दो गड्ढों का शौचालय बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। यह गड्ढे आपस में कम से कम तीन मीटर की दूरी पर बनेंगे और यह ऊंचे भू-जल स्तर, पथरीली और ठोस भूमि पर नहीं बनेंगे। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग पंफ्लेट भी बांट रहा है। परियोजना अधिकारी एवं उपनिदेशक डीआरडीए डा. सुनील चंदेल नेे कहा कि इन गड्ढों को बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed