{"_id":"5b7aee7642c792467641672d","slug":"101534783094-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कक्षाएं शुरू
सत्र शुरू होने से पहले छात्रों को दिलाई गई एंटी रैगिंग की शपथ
मेडिकल कॉलेज की पीटीए कमेटी का भी किया गया गठन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सोमवार से एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं आरंभ हो गईं। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज में जिला, प्रदेश और अन्य राज्यों के 85 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सभागार में प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान ने छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने सभी छात्रों से आह्वान किया कि वे कड़ी मेहनत और अनुशासन में रहकर कॉलेज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि छात्रों को सर्वोत्तम स्तर की मेडिकल शिक्षा व प्रशिक्षण प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने डॉक्टर बनने जा रहे छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के एचओडी डॉ. अशोक भारद्वाज, एचओडी बायो केमिस्ट्री डॉ. मिनी वर्मा और एचओडी माइक्रो बायोलॉजी डॉ. मदन लाल ने भी उपस्थित छात्रों और अभिभावकों का अभिवादन किया। इस अवसर पर छात्रों को एंटी रैगिंग अधिनियम के अंतर्गत शपथ दिलाई गई। इसके बाद चेयरमैन एवं मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान की अध्यक्षता में पीटीए कमेटी का गठन किया गया। इसमें अंजू शर्मा को प्रधान, डॉ. मदन लाल को सचिव, सुषमा ढटवालिया को संयुक्त सचिव, डॉ. एनके पराशर, नरेश कुमार, अश्वनी कुमार शर्मा, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. बलजीत कौर और अन्य को सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रो. पवन सोनी, डॉ. रामस्वरूप शर्मा, डॉ. रिशु सेगन, डॉ. अपूर्व पात्रा, डॉ. हरजीत पाल सिंह, डॉ. राकेश धीमान उपस्थित रहे।