फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   गरीबों के लिए बनाए फ्लैट मेडिकल कॉलेज को देने की तैयारी

गरीबों के लिए बनाए फ्लैट मेडिकल कॉलेज को देने की तैयारी

Tue, 24 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
गरीबों के लिए बनाए फ्लैट मेडिकल कॉलेज को देने की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। भारत सरकार कागजों में गरीब परिवारों के उत्थान के लिए कई योजनाएं बनाती रही है लेकिन, धरातल पर इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों को कम ही मिलता है। जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत वर्ष 2005 में इंटेग्रेटिड हाउसिंग एंड स्लम डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू हुआ। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में भूमिहीनों के लिए आवास बनाए जाने थे। नगर परिषद हमीरपुर में भूमिहीन परिवारों के लिए आवास बनाने को हथली खड्ड किनारे पांच कनाल भूमि चिन्हित की गई। केंद्र से योजना के तहत 152 फ्लैट बनाने को साढ़े चार करोड़ का बजट भी मिला।
विज्ञापन

वर्ष 2010 में जमीन कम होने के चलते 152 में से 72 फ्लैटों का निर्माण कार्य शुरू हुआ जिसे हिमुडा ने वर्ष 2012 में पूरा कर दिया। योजना के तहत पहले निर्धन परिवारों को 25 हजार में फ्लैट मिलने थे लेकिन, लागत बढ़ने से तीन लाख रुपये में एक फ्लैट देने का निर्णय लिया गया। नगर परिषद ने निर्माण कार्य अधूरा होने का तर्क देकर फ्लैट लेने से इनकार कर दिया। नवंबर 2016 में 70 लाख रुपये का अतिरिक्त बजट हिमुडा को मिला। अब सोमवार को हिमुडा ने इन फ्लैटों का निर्माण कार्य पूरा कर चाबी नगर परिषद को सौंप दी है। लेकिन, नगर परिषद ने गत माह आयोजित बैठक में इन फ्लैटों को डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को देने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। नगर परिषद का कहना है कि निर्धन परिवारों ने इन फ्लैट को लेने से इनकार कर दिया है। जिसके चलते इसे अब मेडिकल कॉलेज को दिया जाएगा।
विज्ञापन


कोट
शहर के महज 18 लोगों ने ही किया आवेदन
हिमुडा ने 23 जुलाई को हथली खड्ड में गरीबों के लिए बनने वाले फ्लैटों का सारा कार्य करवाकर चाबी नगर परिषद को सौंप दी है। हिमुडा के मुताबिक प्रति फ्लैट इसकी लागत अब 5 लाख 6 हजार रुपये बन रही है। शहर के महज 18 लोगों ने इन फ्लैटों के लिए आवेदन किया है। जिसके चलते 72 में से 56 फ्लैट मेडिकल कॉलेज को सौंपने का प्रस्ताव नगर परिषद की पूर्व की बैठक में पारित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed