फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बिझड़ी ब्लॉक के चकमोह में आयोजित होगा दूसरा जनमंच कार्यक्रम

बिझड़ी ब्लॉक के चकमोह में आयोजित होगा दूसरा जनमंच कार्यक्रम

Tue, 19 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी ब्लॉक के चकमोह में आयोजित होगा दूसरा जनमंच कार्यक्रम
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश
उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। आम लोगों की समस्याओं का उनके घर द्वार पर निपटारा सुनिश्चित करने के लिए जिला में दूसरा जनमंच कार्यक्रम एक जुलाई को बिझड़ी विकास खंड के चकमोह डिग्री कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा ने हमीरपुर में आयोजित जनमंच कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस जनमंच कार्यक्रम में चकमोह, दलचेहड़ा, घंघोट कलां, कलवाल, जजरी, रैली, समैला, जमली, महारल, सकरोह, घोड़ी धबीरी पंचायतों के लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। उपायुक्त ने जनमंच कार्यक्रम में जिला के सभी विभागों के जिला अधिकारियों, उपमंडल और विकास खंड अधिकारियों को अनिवार्य तौर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला में प्रत्येक माह के पहले रविवार को विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जनमंच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रत्न गौतम, एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed