{"_id":"5af720084f1c1bd4408b4ba6","slug":"101526145032-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कारोबारियों ने अघार वन वीट में बिना अनुमति बना दिया शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब कारोबारियों ने अघार वन वीट में बिना अनुमति बना दिया शेड
Updated Sat, 12 May 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत अग्घार वन बीट में शराब के कारोबारियों ने रातों रात बिना अनुमति शेड का निर्माण कर दिया है। वन विभाग ने सूचना मिलने पर भूमि की निशानदेही तक निर्माण कार्य रुकवा दिया। उखली से लगभग 500 मीटर दूरी पर उखली-समताना सड़क किनारे शेडनुमा कमरे का निर्माण कर दिया गया है। क्षेत्र के लोगों ने इसकी भनक लगते ही सूचना वन विभाग को दे दी। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। हालांकि एक व्यक्ति ने इस भूमि पर अपना दावा पेश किया है और इस भूमि को शराब कारोबारियों को ठेका खोलने की बात स्वीकार की है।
वन विभाग ने उक्त व्यक्ति को निशानदेही तक निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए हैं। वन विभाग ने सोमवार तक भूमि की निशानदेही करवाने की बात कही है। यदि उक्त भूमि वन विभाग की पाई जाती है तो दावा करने वाले व्यक्ति और शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई होना निश्चित है। इस संबंध में अग्घार वन बीट गार्ड नारायण सिंह ने कहा कि शराब के ठेकेदारों ने शेड का निर्माण किया है। इस भूमि पर एक व्यक्ति ने मलकीयत भूमि का दावा जताया है। विभाग ने निर्माण काय रुकवा दिया है। सोमवार को निशानदेही के उपरांत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, वन रेंज अधिकारी अग्घार बीट मस्त राम का कहना है कि उक्त स्थान में यूपीएफ डीपीएफ काफी दूर है। फिर भी शंका के चलते फॉरेस्ट गार्ड द्वारा सोमवार को निशानदेही करवाई जाएगी। इसके उपरांत ही सही जानकारी दी जा सकती है। वहीं इस संबंध में सहायक आबकारी कराधान विभाग आयुक्त कुलभूषण गौतम का कहना है कि उक्त क्षेत्र में शराब ठेकेदारों ने ठेका खोलने की अनुमति अभी तक नहीं ली है।