फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   प्रशासन ने विधि विभाग को भेजा बिना मंजूरी प्लॉट बिक्री का केस

प्रशासन ने विधि विभाग को भेजा बिना मंजूरी प्लॉट बिक्री का केस

Fri, 27 Apr 2018 11:11 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर नियोजन एवं हरित क्षेत्र में बिना मंजूरी कॉलोनी बसाने की तैयारी कर रहे कारोबारियों को बड़ा झटका लगा है। जिला प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए मामला विधि विभाग को भेज दिया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने बिजली बोर्ड, आईपीएच, नगर परिषद और नगर नियोजन विभाग को चिट्ठी भेज कर बेचे गए प्लॉटों पर किसी भी तरह के निर्माण के लिए एनओसी न देने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन इससे पहले राजस्व विभाग को शेष बचे हुए प्लॉटों की रजिस्ट्री नहीं करने के आदेश दे चुका है। अब जिला प्रशासन के नए फरमान से कारोबारियों और प्लॉट खरीदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खरीदारों को भवन के नक्शे, पानी, बिजली और सीवरेज कनेक्शन हासिल करने के लिए एनओसी की जरूरत रहती है। जिला प्रशासन से एनओसी पर रोक के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही राजस्व विभाग में भी हड़कंप मच गया है। चूंकि राजस्व विभाग की मिलीभगत से ही डेढ़ दर्जन लोगों ने खरीदे गए भूखंड की पहले खानगी तकसीम की और बाद में इसके प्लॉट बनाकर बेच दिए। उधर, एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी ने कहा कि नगर नियोजन व ग्रीन एरिया में प्लॉटों की बिक्री का मामला विधि विभाग को भेज दिया है। आगामी कार्रवाई के बारे में विधि विभाग से सलाह ली जाएगी, तब तक बिजली, आईपीएच और नगर परिषद समेत तमाम विभागों को संबंधित क्षेत्र में भवन निर्माण के लिए आवश्यक एनओसी न जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


ग्रीन एरिया में कंस्ट्रक्शन नहीं, कॉलोनी में यह सुविधाएं जरूरी-
ग्रीन एरिया में कोई कंस्ट्रक्शन नहीं हो सकती। वहीं कॉलोनी क्षेत्र में प्लॉटों की बिक्री के समय सीवरेज पाइप लाइन, सात से आठ मीटर चौड़ी सड़क, पार्क, बिजली ट्रांसफार्मर के लिए जगह, पानी की स्कीम के लिए जगह रखना अनिवार्य है। इसके अलावा कारोबारी के पास बिल्डर लाइसेंस का होना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed