फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भारत में एक तिहाई मौतें सर्वाइकल कैंसर से : डॉ. पुष्पेंद्र

भारत में एक तिहाई मौतें सर्वाइकल कैंसर से : डॉ. पुष्पेंद्र

Mon, 05 Feb 2018 10:19 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
भारत में एक तिहाई मौतें सर्वाइकल कैंसर से : डॉ. पुष्पेंद्र
हमीरपुर। ग्राम पंचायत स्वाहल में जिला स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार विश्व कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें लोअर शेर महिला मंडल प्रथम, ग्राम पंचायत स्वाहल के वार्ड सदस्य द्वितीय और महिला मंडल स्वाहल तृतीय स्थान पर रहा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सावित्री कटवाल के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुरेश कुमार, स्वास्थ्य शिक्षक शारदा सारस्वत, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रकाश चंद, बीसीसी समन्वयक सलोचना देवी सहित आशा कार्यकर्ता निशा और शकुंतला उपस्थित रहीं। इस दौरान डॉ. पुष्पेंद्र ने उपस्थित लोगों को कैंसर के लक्षणों, कारणों और बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं में ज्यादातर स्तन और सर्वाइकल कैंसर तो पुरुषों में मुंह का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, गले का कैंसर आदि मुख्य रूप से होता हैै।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्व में सर्वाइकल कैंसर से होने वाली मौतों के एक तिहाई मामले भारत में पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पुरुषों में कैंसर के मुख्य कारण तंबाकू का सेवन, धूम्रपान और मदिरापान है। उन्होंने कहा कि कैंसर के मुख्य लक्षण शरीर के किसी भाग में न भरने वाले जख्म, निगलने में कठिनाई, आवाज में परिवर्तन, शरीर के किसी भी छिद्र से रक्तस्राव, स्तनों में गिल्टी होना आदि मुख्य लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि भारत में कैंसर के रोगियों की संख्या 20 से 25 लाख है। हर वर्ष सात से नौ लाख नए रोगी तैयार होते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में भी कैंसर के 350 मरीज पंजीकृत हैं और रोजाना 15-20 मरीजों की कीमोथैरेपी क्षेत्रीय अस्पताल में होती है। उन्होंने कहा कि कैंसर के बचाव के लिए स्वस्थ जीवन शैली, व्यायाम, सैर, उचित खान पान, धूम्रपान और तंबाकू का सेवन न करना और नियमित जांच करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed