{"_id":"59ff179d4f1c1b68678b9a09","slug":"101509889949-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज लाइनों को ठीक करने के लिए उखाड़ी सड़कें नहीं हुई दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज लाइनों को ठीक करने के लिए उखाड़ी सड़कें नहीं हुई दुरुस्त
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में आईपीएच विभाग द्वारा सीवरेज लाइनों की लीकेज को दुरुस्त करने के लिए उखाड़ी गई सड़कों की लंबे समय बाद भी मरम्मत नहीं की गई है। सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे बने हुए हैं। अगर मिनी सचिवालय भवन के बाहर की बात की जाए तो विभाग द्वारा दो माह पहले सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उखाड़ी गई सड़क की मरम्मत आज दिन तक नहीं की गई है। जिस कारण मिनी सचिवालय के बाहर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस सड़क से मिनी सचिवालय में बैठने वाले विभिन्न अधिकारियों की गाड़ियां भी गुजरती हैं। जिला उपायुक्त की गाड़ी भी इसी सड़क मार्ग से गुजरती है, लेकिन इस सड़क की मरम्मत करने की जहमत न तो नगर परिषद ने उठाई है और न ही आईपीएच विभाग ने।
वहीं सब्जी मंडी, नगर परिषद का कार्यालय, टाऊन हाल के बाहर भी सीवरेज लाइनों को ठीक करने के लिए उखाड़ी गई सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। जिस कारण सड़क मार्ग में गड्ढे पड़े हैं। जिनसे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने विभाग व प्रशासन से इन सड़कों की मरम्मत करने की मांग की है। उधर, आईपीएच विभाग के एसडीओ राकेश गर्ग का कहना है कि सीवरेज व्यवस्था को ठीक करने के लिए सड़क को उखाड़ा गया था। जिसके बाद विभाग ने सड़क में पड़े गड्ढों को भर दिया था, लेकिन अगर दोबारा गड्ढे पड़ गए हैं तो लोक निर्माण विभाग से इस बारे बात कर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।