{"_id":"59f5c7984f1c1bd0538ba031","slug":"101509279640-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोटा ने आघार को 20 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोटा ने आघार को 20 रन से हराया
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर डॉ. देशराज शर्मा व आघार पंचायत के पूर्व प्रधान जुगल किशोर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में 35 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला भोटा और आघार के बीच खेला गया। भोटा ने 10 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन नाए। जिनमें बलविंद्र पटियाल ने 35 रन, सोनू ने 26 रन और गौरव कानूनगो ने 2 छक्के और एक चौके की मदद से 25 रन बनाए। वहीं आघार की टीम मात्र 80 रन ही बना सकी। भोटा टीम ने यह मैच 20 रनों से जीत लिया। बलविंद्र पटियाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द सीरिज से आघार टीम के खिलाड़ी सोनू को नवाजा गया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 11000 रुपये व उपविजेता टीम को 6100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन