फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   100 Kanal land in NH's Pani Chahad is on the verge of being ruined

Hamirpur (Himachal) News: एनएच के पानी चाहड़ में 100 कनाल भूमि बर्बाद होने के कगार पर

Wed, 16 Jul 2025 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 16 Jul 2025 05:28 AM IST
विज्ञापन
100 Kanal land in NH's Pani Chahad is on the verge of being ruined
समीरपुर में जनसमस्याएं सुनते सांसद अनुराग ठाकुर। पार्टी।
ग्रामीणों ने सांसद अनुराग ठाकुर के समक्ष रखी समस्या, पानी की उचित निकासी व्यवस्था करवाने की मांग
विज्ञापन

चाहड़ गांव के ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को चेताया, समस्या हल न हुई तो रोकेंगे काम

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। निर्माणाधीन एनएच हमीरपुर-मंडी पर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से चाहड़ गांव में 100 कनाल उपजाऊ भूमि बर्बाद होने के कगार पर है। इस सिलसिले में मंगलवार को ग्रामीणों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर से समीरपुर में मिलकर शिकायतपत्र सौंपा। सांसद ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए कंपनी अधिकारियों को कार्य में सुधार के निर्देश दिए।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल ग्रामीणों कैप्टन जसवंत सिंह, सूबेदार कश्मीर सिंह, कुलदीप सिंह, महिला मंडल की सचिव रिंपी कुमारी सहित अन्य ने अनुराग ठाकुर से गुहार लगाई की निर्माणाधीन एनएच-3 के पानी से उनकी 100 कनाल भूमि बर्बाद हो रही भूमि को बचाया जाए। उन्होंने कहा कि पहले सड़क का पानी तय गए स्थानों से निकासी नालियों के माध्यम से निकाला जाता था, लेकिन निर्माणाधीन एनएच-3 के कार्य के चलते चाहड़ मोड़ पर एक ही जगह करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क का पानी उतारा जा रहा है। पहले बारी मंदिर से तहसील ऑफिस टौणीदेवी तक सड़क के पानी की 3 से 4 जगह पर निकासी होती थी। ऐसे में उपजाऊ भूमि को नुकसान नहीं होता था। उन्होंने बताया कि निर्माण कंपनी और मंत्रालय के अधिकारी मनमानी कर किसानों की उपजाऊ भूमि को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि जैसे पहले जगह-जगह सड़क का पानी की निकासी होती थी उस तरह से इस कार्य को किया जाए। लोगों ने कंपनी अधिकारियों को चेताया है कि यदि समस्या का समाधान न किया गया तो ग्रामीणों को चाहड़ गांव के पास निर्माण कार्य रोकना पड़ेगा। सांसद अनुराग ठाकुर ने मंत्रालय और कंपनी अधिकारियों को समस्या का तुरंत समाधान करने और छोटी-छोटी पुलिया डाल कर पानी की जगह-जगह निकासी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed