फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   100 families of Bhalwani Panchayat will get pucca houses

Hamirpur (Himachal) News: भलवानी पंचायत के 100 परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान

Sat, 09 May 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 09 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत भलवानी के 100 जरूरतमंद परिवारों को जल्द ही पक्के और सुरक्षित मकानों की सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों के दस्तावेज मंजूर हो गए हैं।
विज्ञापन

अब प्रत्येक लाभार्थी को मकान निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह सुविधा उन परिवारों को मिलेगी, जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं था या बरसात के कारण उनके कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन

ऐसे परिवार लंबे समय से कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर थे। समस्या को देखते हुए लाभार्थियों ने पंचायत कार्यालय में मकान निर्माण के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक वर्ष की प्रक्रिया के बाद अब 100 पात्र परिवारों का चयन किया गया है। पिछले वर्ष पंचायत द्वारा 104 घरों का सर्वे किया गया था, जिसके आधार पर पात्र लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सरकार प्रत्येक पात्र परिवार को 1.50 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराती है, ताकि गरीब और जरूरतमंद परिवार अपने पक्के आशियाने का निर्माण कर सकें। इसके अलावा मनरेगा के तहत निर्माण कार्य के लिए 30 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी।


कोट

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पंचायत में 100 परिवारों का चयन हुआ है। चुनावों के बाद निर्माण के लिए पहली किस्त जारी होगी, जिससे पात्र परिवार निर्माण करवा सकेंगे। -कुलवंत, खंड विकास अधिकारी भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article