फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   10 thousand devotees visited the holy cave

Hamirpur (Himachal) News: 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए पवित्र गुफा के दर्शन

Mon, 25 Nov 2024 06:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 25 Nov 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
10 thousand devotees visited the holy cave
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को दस हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में पूरा दिन बाबा के जयकारे लगते रहे। मंदिर में भीड़ होने के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। हजारों श्रद्धालुओं ने शाम छह बजे तक बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन किए। इस मौके पर बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

रविवार के दिन हिमाचल, पंजाब और अन्य राज्यों के लोग बाबा के दर्शन के लिए बाबा बालक नाथ नगरी पहुंचे। दिनभर मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर में दर्शन करने के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिर में आयोजित लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध किए थे, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। सुबह आरती होने के बाद शाम को आरती होने तक श्रद्धालुओं को एक-एक कर दर्शन करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। इस संबंध में मंदिर न्यास अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि मंदिर में रविवार को दस हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को न्यास प्रशासन द्वारा हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed