फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   10 players from Himachal will show their strength in Wushu game

Hamirpur (Himachal) News: वुशू खेल में दिखाएंगे दम हिमाचल के 10 खिलाड़ी

Tue, 28 Jan 2025 04:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 28 Jan 2025 04:46 AM IST
विज्ञापन
10 players from Himachal will show their strength in Wushu game
प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पूर्व वुशू खिलाड़ी संघ के पदाधिकारियों के साथ। -स्रोत : संघ
जाहू (हमीरपुर)। उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होने वाली 38वीं राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश के 10 खिलाड़ी वुशू खेल के तालू और सानशू इवेंट में हिस्सा लेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों का दल रविवार को देहरादून के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश वुशू खेल संघ के महासचिव पीएन आजाद ने बताया कि खिलाड़ियों का दल रविवार को वुशू एक्सीलेंसी सेंटर कंसा चौक से प्रतियोगिता के लिए रवाना हुआ। सानशू इवेंट के 48 किलोग्राम भार वर्ग में ज्योति, 56 किलोग्राम में पूनम और 70 किलोग्राम में मधु अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा तालू इवेंट में उमेश चौहान, दिव्य राणा (क्यांगशू), आशीष चौहान (ताइजीक्वॉन), रिया (ननक्वॉन), आर्यन (ताइजीजियान) और शिवानी (गुनशू) में हिस्सा लेंगी। हिमाचल प्रदेश वुशू खेल संघ ने खेम सिंह को टीम मैनेजर और चेतराम को कोच नियुक्त किया है। महासचिव ने बताया कि हिमाचल के खिलाड़ी लगातार तीसरी बार वुशू खेलों में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश वुशू खेल संघ के अध्यक्ष शिवपाल मनहंस, कार्यकारी अध्यक्ष बीआर जसवाल और कोषाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed