{"_id":"60f073818ebc3e3b09012a37","slug":"10-people-including-five-people-from-one-village-turned-out-to-be-positive-hamirpur-hp-news-sml377027115","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गांव के पांच लोगों समेत 10 लोग निकले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक गांव के पांच लोगों समेत 10 लोग निकले पॉजिटिव
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में वीरवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि वीरवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 855 सैंपल लिए गए। जिनमें से 10 पॉजिटिव निकले।
हमीरपुर के निकटवर्ती गांव कडरियाणा में 46 वर्षीय और 52 वर्षीय दो महिलाएं, 13 वर्षीय लड़की, 19 वर्षीय युवक और 60 वर्षीय व्यक्ति सहित कुल 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उखली क्षेत्र के गांव गौटा में 34 वर्षीय व्यक्ति, दखयोड़ा क्षेत्र के गांव कल्लर में 42 वर्षीय महिला, मोहीं की 38 वर्षीय महिला, बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के गांव पट्टा सौल का 10 वर्षीय लड़का और तहसील घुमारवीं के गांव कोठी की 13 वर्षीय लड़की भी संक्रमित पाई गई है।