{"_id":"571cc7934f1c1b946c8b4643","slug":"1-20-crore-budget-under-electricity-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड को मिला 1.20 करोड़ का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड को मिला 1.20 करोड़ का बजट
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 24 Apr 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब बिजली की समस्या नहीं सताएगी। हमीरपुर सब डिविजन को दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 1.20 करोड़ का बजट मिला है। गांवों में बेहतर बिजली देने के लिए अप्रैल के शुरू में ही बजट बोर्ड के पास पहुंच चुका है।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड जरूरत के हिसाब से ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर स्थापित करेगा। साढ़े बाइस किलोमीटर थ्री फेस लाइन भी डालने जा रहा है। साथ ही बिजली बोर्ड पुरानी केबल को बदलकर नई केबल डालेगा। बोर्ड जरूरत के हिसाब से सब डिविजन में थ्री फेस बिजली लाइन डालेगा।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड की माने तो इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को डिमांड पर बोर्ड बिजली बेहतर सुविधा देगा। बोर्ड जरूरतमंद गांवों में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए भूमि का चयन करेगा। भूमि चयनित होने के बाद बिजली के ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
नए ट्रांसफार्मर लगने से लोगों को बिजली की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। हालांकि, बोर्ड ने कुछ जगहों पर नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए हैं, लेकिन योजना के माध्यम से रुपये मिलने से अब अन्य क्षेत्रों में भी ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। बोर्ड को वर्ष 2016-17 के लिए बजट मिला है।
योजना से सब डिविजन हमीरपुर को 1.20 करोड़ रुपये मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। थ्री फेस लाइन भी डाली जाएगी।
- अशोक शर्मा, एक्सईएन, बिजली बोर्ड, हमीरपुर