फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gyanesh Kumar said—BLOs play a crucial role in registering every 18 year-old citizen as a voter.

Himachal: ज्ञानेश कुमार बोले- हर 18 वर्ष के नागरिक का वोट बनाने में बीएलओ की अहम भूमिका

Fri, 05 Jun 2026 09:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Jun 2026 09:49 PM IST
सार

देश की शुद्ध मतदाता सूची में अनुपस्थित, मृतक, शिफ्टिड, विदेशी और डुप्लीकेट मतदाताओं का कोई स्थान नहीं है।

विज्ञापन
Gyanesh Kumar said—BLOs play a crucial role in registering every 18 year-old citizen as a voter.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नागरिक का वोट बनाने में बीएलओ की अहम भूमिका है। देश की शुद्ध मतदाता सूची में अनुपस्थित, मृतक, शिफ्टिड, विदेशी और डुप्लीकेट मतदाताओं का कोई स्थान नहीं है। यह बात भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार मैक्लोडगंज में बीएलओ के साथ हुए संवाद में कही। मुख्य निर्वाचन आयुक्त जिला कांगड़ा व चंबा के चार दिवसीय प्रवास पर हैं। उनका यह दौरा 8 जून तक है। इस दौरान वह निर्वाचन संबंधी विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ-साथ निर्वाचन अधिकारियों, बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षकों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से संवाद कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने एचपीसीए स्टेडियम में प्रेसवार्ता भी की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता, विश्वसनीयता एवं समावेशिता सुनिश्चित करने में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के महत्व पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से उन पात्र नागरिकों की पहचान एवं पंजीकरण पर ध्यान केंद्रित करने को कहा, जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा कोई अपात्र प्रविष्टि सूची में शामिल न हो। बीएलओ ने क्षेत्र स्तर पर आने वाली विभिन्न चुनौतियों, विशेषकर नए मतदाताओं की पहचान, प्रवासी मतदाताओं के सत्यापन एवं मतदाता सूची के अद्यतन संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्वाचन आयोग की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं व्यवस्थागत सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 

विज्ञापन

उन्होंने निर्वाचन मशीनरी के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समावेशी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इसके उपरांत ज्ञानेश कुमार ने मैक्लोडगंज स्थित नामग्याल मठ, सेंट जॉन चर्च और नोरबुलिंगा मठ का भ्रमण किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल नंदिता गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीरज, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुरारी लाल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी दोरजे ठाकुर तथा जिला एवं उपमंडल इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें निर्वाचन तंत्र की आधारशिला बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed