फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gajendra Singh Shekhawat Said Tourism project worth Rs 63.34 crore approved for Himachal

Himachal Pradesh: हिमाचल के लिए 63.34 करोड़ की पर्यटन परियोजना मंजूर- गजेन्द्र सिंह शेखावत

Fri, 13 Dec 2024 08:11 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Dec 2024 08:11 PM IST
सार

शुक्रवार को राज्यसभा में सांसद डॉ. सिकंदर कुमार द्वारा पूछे एक प्रश्न के जवाब में बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश में 63 करोड़ 34 लाख रुपये की एक पर्यटन परियोजना को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat Said Tourism project worth Rs 63.34 crore approved for Himachal
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को राज्यसभा में सांसद डॉ. सिकंदर कुमार द्वारा पूछे एक प्रश्न के जवाब में बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने देश भर में करीब 5 हजार करोड़ की 76 परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिसमें हिमाचल प्रदेश में 63 करोड़ 34 लाख रुपये की एक पर्यटन परियोजना भी शामिल है।

विज्ञापन


स्वदेश दर्शन योजना-दो में हिमाचल प्रदेश के पौंग बांध को पर्यटन गंतव्य के रूप में चिह्नित किया है। लाहौल-स्पीति जिला के काजा को संस्कृति व विरासत गंतव्य श्रेणी और किन्नौर जिला के छितकुल को जीवंत ग्राम कार्यक्रम गंतव्य श्रेणी में चिन्हित किया गया है। सिकंदर कुमार के एक अन्य सवाल के जवाब में केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए हिमाचल प्रदेश को 7 करोड़ 66 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस योजना के अंतर्गत अवैध शिकार व वन अग्नि सुरक्षा के लिए निगरानी कर्ताओं की तैनाती शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश से गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजातियों के विलुप्त होने के बारे में कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed