फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fraud Case Mandi More than 100 bank accounts frozen in fraud of Rs 1 crore

Fraud Case Mandi: एक करोड़ रुपये की ठगी में 100 से ज्यादा बैंक खाते फ्रीज, करीब 3 दर्जन खातों में भेजी थी राशि

Thu, 28 Nov 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 28 Nov 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक सेवानिवृत्त अधिकारी से हुई एक करोड़ रुपये की ठगी मामले में साइबर पुलिस ने विभिन्न राज्यों से संबंधित 100 से अधिक खाते फ्रीज किए हैं। 

विज्ञापन
Fraud Case Mandi More than 100 bank accounts frozen in fraud of Rs 1 crore
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मंडी के एक सेवानिवृत्त अधिकारी से हुई एक करोड़ रुपये की ठगी मामले में साइबर पुलिस थाना मध्य जोन की जांच जारी है। मामले में साइबर पुलिस ने विभिन्न राज्यों से संबंधित 100 से अधिक खाते फ्रीज किए हैं। अधिकतर खाते दिल्ली और उत्तराखंड राज्य से संबंधित हैं। कुछ खातों से दिल्ली में निकासी हुई है, जबकि कुछ खाते मुंबई से ऑपरेट हो रहे थे।

विज्ञापन


आशंका है कि इन खातों का इस्तेमाल शातिर ठगी की धनराशि के लिए ही कर रहे थे। साइबर पुलिस इस ठग गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। पहली प्राथमिकता खातों में मौजूद धनराशि को फ्रीज कर रिकवरी करवाना है। बताया जा रहा है कि साइबर पुलिस ने करीब आठ से दस लाख रुपये की राशि फ्रीज की है। इसकी रिकवरी के लिए प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन


इस मामले में 100 से अधिक ट्रांजेक्शन से शातिरों के तीन दर्जन खातों में एक करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर हुई है। शातिरों ने चेन बनाते हुए यह धनराशि दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी। इस तरह 100 से अधिक खाते जांच के दायरे में आए हैं, जिन्हें फिलहाल फ्रीज करवाया गया है। साइबर पुलिस ने फेसबुक के जरिये विदेशी महिला और पीड़ित के बीच हुई लंबी चौड़ी चैट को भी अपने कब्जे में लिया है। 200 से अधिक पेज वाली यह चैट भी जांच का हिस्सा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि सेवानिवृत्त अधिकारी फेसबुक के माध्यम से एक विदेशी महिला के संपर्क में आया था। विदेश महिला ने अधिकारी को एक उपहार भेजा। उपहार में उसे ब्रिटिश पौंड होना बताया गया। उपहार को कस्टम से प्राप्त के लिए विभिन्न करों के नाम पर शातिरों ने उससे लगभग 20 लाख रुपये ठग लिए। बाद में शातिर दूतावास का कर्मचारी बताकर सक्रिय हुए। पहले दी गई गई रकम को वापस पाने के लिए पीड़ित सेवानिवृत्त अधिकारी ने ठगों को करीब 80 लाख रुपये दे दिए। इस तरह कुल एक करोड़ रुपये उससे शातिरों ने ठग लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed