फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   forest department took action against illegal encroachments preparations underway in Jubbal Rohru as well

Himachal Pradesh: पहली बार बड़े बागवानों के बगीचों पर चली आरी, जुब्बल-रोहड़ू में भी तैयारी; जानें विस्तार से

Sun, 13 Jul 2025 10:45 AM IST
अंकेश डोगरा रतन चाैहान, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
रतन चाैहान, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Jul 2025 10:45 AM IST
सार

कोटखाई के चैथला गांव में कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बाद, वन विभाग ने पहली बार बड़े बागवानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आने वाले समय में अन्य मामलों  के लिए भी नजीर बन सकती है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के लोगों के हथियार भी जमा करवा लिए हैं।

विज्ञापन
forest department took action against illegal encroachments preparations underway in Jubbal Rohru as well
कोटखाई के चैथला गांव में मशीन से काटने के बाद सेब के पेड़ को गिराते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोटखाई के चैथला गांव में वन भूमि पर अतिक्रमण के मामले में एक ऐतिहासिक मोड़ देखने को मिला है। कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बाद, वन विभाग ने पहली बार बड़े बागवानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले केवल छोटे बागवानों पर ही कार्रवाई होती रही थी, जबकि प्रभावशाली व बड़े स्तर पर कब्जा करने वाले लोगों पर कार्रवाई वर्षों से टलती रही।

विज्ञापन




गौरतलब है कि यह मामला बीते लगभग चार वर्षों से न्यायालय में लंबित था और बीच-बीच में निशानदेही आदि की प्रक्रिया चलती रही, जिससे कार्रवाई में देरी हुई। अब हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार वन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके बाद अब जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्रों में भी इसी तरह की कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। वहां भी कई जगहों पर वन भूमि पर कब्जों की शिकायतें सामने आई हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट  की इस सख्ती से साफ है कि अब अतिक्रमण को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे कब्जा किसी छोटे किसान ने किया हो या किसी  बड़े बागवान ने। यह कार्रवाई आने वाले समय में अन्य मामलों  के लिए भी नजीर बन सकती है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के लोगों के हथियार भी जमा करवा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कुमारसैन की ग्राम पंचायत बड़ागांव के सराहन गांव में हाईकोर्ट के आदेश के बाद वन भूमि पर सेब के बगीचों पर भी कार्रवाई की गई। सेब, नाशपाती और चेरी के करीब 320 पेड़ काटे गए। सराहन के चार लोगों के सेब के बगीचों में पौधे काटे गए। वहीं अन्य बचे लोगों पर 14 जुलाई को कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एक मकान को भी कब्जे में लिया गया है।

ये भी पढ़ें- सेब के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी: वन विभाग ने अवैध कब्जे पर की कार्रवाई, 100 पेड़ काटे; हटाए जाएंगे 3800 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed