फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire incident in the residential colony of the 48 MW hydro power project under construction in Chanju

Himachal News: कॉलोनी में आग, दस कमरे राख, जिंदा जला कर्मचारी; क्वार्टरों में फंसे 16 कर्मी सुरक्षित निकाले

Sun, 16 Mar 2025 11:03 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा।)
संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा।) Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 16 Mar 2025 11:03 AM IST
सार

जिला चंबा के चांजू में निर्माणाधीन 48 मेगावाट के हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की आवासी कॉलोनी में आग लगने से एक कर्मचारी जिंदा जल गया। 

विज्ञापन
Fire incident in the residential colony of the 48 MW hydro power project under construction in Chanju
चंबा में चांजू जलविद्युत परियोजना की कॉलोनी में भड़की आग से उठतीं लपटें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चांजू में निर्माणाधीन 48 मेगावाट के हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की आवासी कॉलोनी में आग लगने से दस कमरे राख हो गए, जबकि एक कर्मचारी जिंदा जल गया। मृतक की पहचान बिंदू पुत्र धर्मचंद निवासी गांव संगेड़, डाकघर रजेरा के रूप में हुई है। यह कर्मी पावर प्रोजेक्ट बनाने वाली कंपनी में कार्यरत था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आग किन कारणों से लगी, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। आग से करीब 40 लाख का नुकसान हो गया, जबकि 16 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को कंपनी के अन्य कर्मचारियों के साथ उसने होली मनाई। शाम को वह आराम करने के लिए अपने कमरे में चला गया। रात को अचानक काॅलोनी में आग लग गई। चंद मिनटों में आग पूरी कॉलोनी में फैल गई। कॉलोनी में रहने वाले अन्य कर्मचारी आग की चपेट में आने से पहले वहां से निकल आए, लेकिन बिंदू जब अपने कमरे से नहीं निकला तो अन्य कर्मचारियों ने उसका दरवाजा खोलने का प्रयास किया। लेकिन, दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे के अंदर बिंदू धुएं से दम घुटने से बेसुध हो गया था। इस बीच वह आग की चपेट में आने से झुलस गया। जब तक उसे कमरे से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी जलने के कारण मौत हो चुकी थी। कॉलोनी में आग करीब रात 11:00 बजे लगी। 
विज्ञापन


कंपनी के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने पानी फेंककर आग को बुझाने का प्रयास किया। दमकल विभाग की टीम 40 किलोमीटर दूर तीसा से मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने पानी की बौछार कर आग को तो बुझाया, लेकिन तब तक कमरे में फंसे बिंदु कुमार की मौत हो चुकी थी। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed