Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   father misdeed his 12 year old daughter in rampur bushahr himachal

Himachal Pradesh: देवभूमि शर्मसार! हिमाचल प्रदेश में 12 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Jul 2025 02:56 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 11 Jul 2025 02:56 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में एक कलियुगी बाप ने अपनी ही 12 साल की बेटी से दुष्कर्म की शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
father misdeed his 12 year old daughter in rampur bushahr himachal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

देवभूमि हिमाचल में पिता पुत्री के रिश्तों को तार तार करने का मामला पेश आया है। पुलिस थाना रामपुर में पिता पर उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन


पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक एक पिता पर 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला पीड़िता की मां ने दर्ज करवाया है। नाबालिग की मां ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि आरोपी पिता ने 8 जुलाई को अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद पीड़िता की मां रामपुर पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर रामपुर थाने पहुंचाया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 06 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पोते ने दादी के साथ किया दुष्कर्म
इलाके में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार किया है। पुलिस मामला दर्ज कर गहनता से जांच कर रही है। बताते चलें कि इससे कुछ दिन पूर्व रोहड़ू के चिढ़गांव में भी पोते पर अपनी दादी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है, जिसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Himachal: बुजुर्ग महिला ने पोते पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed